सासनी: गांव बनगढ़ में घर मे रखी गेंहू की कुटिया में दौड़ रहे करंट की चपेट में आने से युवक की बिगड़ी हालत, डॉक्टरों ने मृत घोषित
Sasni, Hathras | Aug 25, 2024 हाथरस की कोतवाली सासनी क्षेत्र के गांव बनगढ़ में बीती रात घर में रखी गेहूं की कुटिया में दौड़ रहे करंट की चपेट में आने से युवक की हालत बिगड़ गई। परिजनों द्वारा युवक को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी पर भर्ती कराया गया। गंभीर हालत में युवक को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जंहा डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।