जौनपुर: चौकिया धाम से IAS अभिषेक सिंह अयोध्या के लिए चलवाएंगे पांच बस
जौनपुर के चौकियां धाम से आईएएस अभिषेक सिंह 5 बसें चलवाएंगे। ये बसें प्रतिदिन सुबह 7 बजे जौनपुर से रवाना होंगी। लगभग 10 बजे तक ये बसें अयोध्या पहुंच जाएंगी। इसके बाद शाम 4 बजे ये बसें वापस अयोध्या से जौनपुर के लिए निकल जाएंगी।। निःशुल्क बस सर्विस का उद्देश्य भक्तों को राम मंदिर का दर्शन कराना है। इसका नाम जौनपुर निषाद रथ रखा गया है।