जौनपुर: कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की दी गई भावपूर्ण विदाई
जिलाधिकारी अनुज कुमार झा के स्थानांतरण होने के बाद बीती रात कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उनको भावपूर्ण विदाई दी गयी। इसदौरान उन्होंने कहा कि जनपद जौनपुर का कार्यकाल उनके लिए हमेशा यादगार रहेगा। उन्होंने यहां के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा दिए गए सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनकी प्रशंसा की।