सिवनी: सिवनी में बाल अधिकार संरक्षण आयोग सदस्य ने संस्थानों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश
Seoni, Seoni | Sep 19, 2025 मध्यप्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य श्री अनुराग पांडे ने सिवनी जिले के दो दिवसीय प्रवास के दौरान विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण किया। शुक्रवार को बताया गया कि उन्होंने विशेष गृह, बाल कल्याण समिति, किशोर न्याय बोर्ड, स्कूलों और छात्रावासों का अवलोकन कर बच्चों से संवाद किया और सुरक्षित-असुरक्षित स्पर्श व चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की जानकारी दी।