आरा: -सासाराम रेलखंड के उदवंतनगर के कसाप गांव स्थित रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से कारपेंटर की मौत हो गई
Arrah, Bhojpur | Apr 19, 2024 -सासाराम रेलखंड पर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के कसाप गांव स्थित रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से कारपेंटर की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना उदवंतनगर पुलिस एवं मृतक के परिजनों को दी। सूचना पाकर मृतक के परिजन एवं स्थानीय थाना फौरन घटनास्थल पर पहुंची।