उमरेठ: शीलादेही में खलिहान में आग लगने से फसलों का ढेर जला, किसान की चार महीने की मेहनत हुई खाक
उमरेठ के शीलादेही में बुधवार दोपहर तीन बजे किसान के खलिहान में आग लग गई। आग से फसलांे का ढेर खाक हो गया। किसान ने चार महिने मेहनत कर गेहुूं की फसल तैयार की थी। फसल काटकर रखा और अन्न का दाना निकालने का इंतजार था। लेकिन आग ने उसकी चार महिनों की मेहनत को खाकर कर दिया। शीलादेही के किसान कैलाश बट्टी ने अपने खलिहान में फसल काटकर रखी थी।