गोरखपुर जनपद के खजनी थाना क्षेत्र में सोमवार को एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। जैतपुर के पास खजनी-गोरखपुर मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक अधेड़ व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।