चान्हो: सकरा गांव में मण्डा पर्व पर दहकते अंगारों से गुजरे भक्त, छऊ नृत्य का भी हुआ आयोजन
Chanho, Ranchi | May 23, 2024 आस्था और विश्वास का धार्मिक मण्डा पर्व मांडर क़े सकरा गाँव में श्रद्धा और भक्ति क़े साथ मनाया गया।उपवास रख स्नान करके भोकताओं ने भगवान शिव की पूजा अर्चना क़े पश्चात जलते हुए अंगारे पर नंगे पैर चलते हुए अपने अराध्य पर आस्था का प्रदर्शन किया।रात्रि में ग्रामीणों एवं मण्डा देखने आए आस पास क़े गाँवो से आए अतिथियों क़े मनोरंजन क़े लिए छऊ नृत्य का भी आयोजन किया गया था।