धनारी थाना क्षेत्र के आसपास के गांव के युवा रविवार शाम करीब 6 बजे कस्बा धनारी में स्थित डीपी विद्यापीठ के सामने इकट्ठे हुए।जिसके बाद युवाओं ने दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई युवक की हत्या के विरोध में हाथों में कैंडल और पोस्टर लेकर आगरा मुरादाबाद नेशनल हाईवे पर पैदल मार्च निकाला। पैदल मार्च के दौरान युवाओं ने नारेबाजी करते हुए घटना की कड़ी निंदा की।