जिले में मकर संक्रांति को लेकर लोगों में उत्साह का माहौल है इस विशेष अवसर पर 'दही-चूड़ा' खाने की परंपरा सदियों पुरानी है, यही कारण है कि जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों में दूध और दही की मांग काफी बढ़ गई है। सुबह से शाम तक लोग डेयरी के दुकानों पर पहुंच कर दूध और दही की खरीदारी करते हुए नजर आए। इसकी जानकारी बुधवार को शाम 5 बजे दी गई।