तल्लीताल क्षेत्र में स्कूटी चलाते समय मोबाइल पर बात करना एक युवक को महंगा पड़ गया। पुलिस ने उसका लाइसेंस न होने पर स्कूटी सीज कर दी। तल्लीताल थाने के एसआई सतीश उपाध्याय ने शनिवार को तल्लीताल में एक युवक को स्कूटी पर मोबाइल फोन से बात करते पकड़ा। युवक के पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं मिला।