बरेली: मोहर्रम से पहले मांस की कालाबाजारी का पर्दाफाश, भैंस और पड़ड़ों के अवैध कटान में बारादरी पुलिस ने 5 लोगों को दबोचा
बारादरी क्षेत्र में शुक्रवार को पुलिस ने अवैध कटान का भंडाफोड़ करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया। ये लोग मोहर्रम के चलते मांस की बढ़ती मांग को देखते हुए भैंस और उसके पड़ड़ों को काटकर बाजार में बेचने की तैयारी कर रहे थे।पुलिस ने मौके से चार कुंटल मांस, तीन चाकू, एक कुल्हाड़ी और लकड़ी का गुटका बरामद किया है। मांस को बेचने से पहले ही पुलिस ने पकड़ लिया।