झामुमो के संस्थापक और झारखंड आंदोलन के महानायक स्वर्गीय शिबू सोरेन (दिशोम गुरु) की 82वीं जन्म जयंती रविवार दोपहर 2 बजे लोहरदगा जिले में अत्यंत श्रद्धा, सम्मान और भावुक वातावरण में मनाई गई। उनके स्वर्गवास के बाद यह पहली जयंती थी, जिस कारण कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के बीच विशेष संवेदनशीलता और संकल्प का भाव देखने को मिला।