भरनो: भरनो में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला आयोजित
Bharno, Gumla | Jan 24, 2025 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरनो में शुक्रवार को प्रखण्ड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया।जिसका उदघाटन प्रमुख पारासनाथ उराँव,बीडीओ अरुण कुमार सिंह चिकित्सा प्रभारी जाहिद अख्तर, मुखिया मंजू कुमारी द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर और दीप प्रज्जवलित कर किया। आगंतुक मेहमानों को बुके देकर स्वागत किया गया।मौके पर डॉ जाहिद ने भी संबोधित किया।