बेरमो: कार्तिक पूर्णिमा पर बेरमो कोयलांचल के दामोदर नदी घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, पुलिस-प्रशासन तैनात
Bermo, Bokaro | Nov 5, 2025 बेरमो कोयलांचल के विभिन्न दामोदर नदी में आज बुधवार समय लगभग सुबह 7 बजे कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर हजारों की संख्या में नदी तट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है।आस्था से ओतप्रोत लोगों ने पवित्र दामोदर नदी में डुबकी लगाई।सुबह से ही नदी तट पर हर हर गंगे और जय श्री हरि विष्णु के जयघोष जयकारे जारी है।