नवाबगंज: बाराबंकी में गैस संकट, एजेंसी पर उमड़ी भीड़: वितरण में देरी पर हंगामा, पुलिस ने संभाली स्थिति
बाराबंकी जिले में रसोई गैस की किल्लत के बीच बुधवार को नगर पंचायत बंकी स्थित अमित भारत गैस एजेंसी पर सैकड़ों उपभोक्ता सिलेंडर लेने के लिए उमड़ पड़े। सुबह से ही लंबी कतारों में लगे उपभोक्ताओं ने वितरण में देरी पर नाराजगी जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया।सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।