कोतमा वन विभाग द्वारा शिवलहरा धाम परिसर में अनुभूति कार्यक्रम के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रेंजर हरीश तिवारी सहित वन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान स्कूली बच्चों को वन संरक्षण, पर्यावरण संतुलन और वन्यजीवों के महत्व की जानकारी दी गई।कार्यक्रम के अंत में बच्चों को अनुभूति कार्यक्रम के तहत प्रमाण पत्र एवं बैग वितरित किए गए।