कौशाम्बी थाना क्षेत्र के नरेंद्र बारा निवासी बल्लू (60) पुत्र ननका गुरुवार की शाम सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बल्लू उस्मापुर मछली बेचने गए थे और शाम करीब सात बजे वापस लौट रहे थे। इसी दौरान सराय अकिल थाना क्षेत्र के पनारा गोपालपुर के पास एक तेज रफ्तार सीएनजी ऑटो ने उन्हें टक्कर मार दी।