अभनपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नायकबांधा में 25 दिसंबर और 26 दिसंबर को बाबा गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित होंगे ।इसके लिए नायक बांधा में स्थित बाबा गुरु घासीदास जी का मंदिर बड़े ही भव्य रूप से सजाया गया है। वही बड़ी संख्या में लोग यहां शामिल होंगे।