भारत विकास परिषद की पहल पर यमराज को मात देकर जान बचाने वाली CPR की मेदांता के विशेषकों ने दी ट्रेनिंग आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और बढ़ते हार्ट अटैक के मामलों के बीच, मथुरा में एक बेहद सराहनीय पहल की गई है। भारत विकास परिषद मुख्य शाखा ने मेदांता मेडिसिटी गुरुग्राम के साथ मिलकर लोगों को यमराज से लड़ने का हथियार यानी CPR विधि का प्रशिक्षण दिया है।