जखनिया: जसौली गांव में विवाहिता की भूमि पर दबंगों ने किया कब्जा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी,जिलाधिकारी से लगाई गुहार
आज दोपहर 1:00 बजे जसौली गांव निवासी विवाहिता राधिका देवी जिलाधिकारी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाते हुए दबंग पर कार्रवाई करने की मांग की है।पीड़िता ने कहा की बाप दादा के दो बीघा भूमि बदलैन कराया था लेकिन दबंग ने दोनों भूमि पर कब्जा कर लिया है। शिकायत करने पर प्रधान सहित दबंग जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उच्च अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है।