आरा: भेल डुमरा प्राथमिक विद्यालय में नामांकित छात्रों का उपहार देकर किया गया स्वागत, परिजनों को भी बुलाकर किया गया सम्मानित
Arrah, Bhojpur | Apr 15, 2025 प्रवेशोत्सव 2025 के अंतर्गत संचालित नामांकन पखवारा के समाप्ति के अवसर पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय भेलडुमरा में सभी नव नामांकित बच्चों का उनके अभिभावकों के साथ उत्सवपूर्ण माहौल में विद्यालय परिवार द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय को गुब्बारों और फूलों से सजाया गया। प्रधानाध्यापक मनोज कुमार त्रिपाठी और अन्य शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।