अमरोहा: एसपी अमित कुमार आनंद ने तीन पुलिस कर्मियों के कार्य क्षेत्र में किया फेरबदल, तत्काल पहुंचने के लिए दिए निर्देश
Amroha, Amroha | Apr 2, 2025 अमरोहा एसपी अमित कुमार आनंद जिले में क्राइम रोकने के लिए लगातार पुलिस कर्मियों के कार्य क्षेत्र में फेरबदल कर रहे हैं। अमरोहा एसपी अमित कुमार आनंद ने आज बुधवार की सुबह करीब 8:00 बजे जानकारी देते हुए बताया है कि तीन कांस्टेबलों के कार्य क्षेत्र में फेरबदल किया गया है। और सभी पुलिसकर्मियों को तत्काल अपनी ड्यूटी पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं।