आठनेर विकासखण्ड क्षेत्र के ग्राम सातनेर में 23 जनवरी से चल रहे श्रीराम महायज्ञ का आज पुर्णाआहूति के साथ समापन किया गया। वहीं आज महाआरती भंडारे में 40 हजार से अधिक लोग शामिल हुए। यज्ञ में उमड़े जनसैलाब को आसपास के क्षेत्र वासियों ने प्रसादी वितरण में अपना सहयोग किया। हजारों श्रृद्धालुओं ने यज्ञ शाला की परिक्रमा लगाकर पुन्य लाभ अर्जित किया।