एनएच 31 पर घंटों जाम रहने के कारण वाहनों की लगी रही लंबी लाइन। नवगछिया में एनएच 31 पर जीरो माइल से लेकर कटरिया से आगे तक वाहनों की लंबी कतार घंटे लगी रही। फलस्वरुप अन्य छोटे बड़े वाहन ओवरटेक करने में और भी फंसते चले गए और जाम की समस्या बढ़ती चली गई। वहीं जब दर्जनों पुलिस के जवानों को लगाया गया तब जाम समाप्त हो पाया।