शिकारपुर: मिशन शक्ति पांच अभियान के तहत सलेमपुर थाना की मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक
सलेमपुर पर नियुक्त मिशन शक्ति टीम द्वारा स्कूल,कॉलेज,मंदिरो,मुख्य बाजार,चौराहो एवं अन्य भीड भाड वाले स्थानो पर जाकर बालिकाओं एवं महिलाओं के साथ घटित होने वाले अपराधों पर प्रभावी रोकथाम हेतु जागरूकता के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां, जैसे विभिन्न हेल्प लाइन नंबर, महिला हेल्प डेस्क, एंटी रोमियों स्क्वायड, आदि के बारे में जानकारी दी।