टंडवा-कल्याणपुर मुख्य पथ पर स्थित कारों गांव के एक घर में गुरूवार को शाम 4 बजे एक तेज रफ्तार कोल वाहन घूस गया। इस घटना में घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया जबकि घर के भीतर रह रहे लोग बाल-बाल बच गयेऋ बताया गया कि दुर्घटना में शामिल वाहन राजधार रेलवे साइडिंग से कोयला खाली कर आम्रपाली की ओर लौट रहा था तभी घर में घुस गया।