लोहरदगा: रामजन्मोत्सव: पावरगंज में 28 अखाड़ों की अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता, अर्धनारीश्वर स्वरूप व भरत मिलाप आकर्षण का केंद्र
रामजन्मोत्सव के पावन अवसर पर चैत्र शुक्ल पक्ष दशमी की रात लोहरदगा के पावरगंज में आस्था, परंपरा, शौर्य और सांस्कृतिक उत्साह का भव्य संगम देखने को मिला। नवयुवक संघ देवी मंदिर के तत्वावधान में यहां भव्य अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता सह भरत मिलाप का आयोजन किया गया। शनिवार देर रात शुरू हुआ यह आयोजन रविवार सुबह लगभग 5:30 बजे तक चलता रहा,