माडा: लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत सीमावर्ती राज्य UP के जिला सोनभद्र के थाना जुगैल में हुई बैठक, कई थानों के प्रभारी रहे मौजूद
आज आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को दृषिटगत रखते हुए सीमावर्ती राज्य उत्तर प्रदेश के जिला सोनभद्र थाना जुगैल में मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमे थाना प्रभारी थाना चितरंगी श्री शेषमणि पटेल , थाना प्रभारी थाना गढवा श्री अनिल पटेल तथा थाना प्रभारी जुगैल निरीक्षक भैया एस.के. सिह उपस्थित हुये जहां बैठक संपन्न हुई।