झांसी: मंडल रेल प्रबंधक ने विभिन्न कार्यस्थलों का निरीक्षण किया, कर्मचारियों के साथ संवाद कर कार्यप्रणाली का लिया जायजा
Jhansi, Jhansi | Sep 5, 2025 झाँसी मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने पदभार ग्रहण करने के दूसरे ही दिन झाँसी मंडल के विभिन्न कार्यस्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों से संवाद स्थापित कर कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी लिया।निरीक्षण की शुरुआत कंट्रोल रूम से हुई, जहाँ उन्होंने समयपालनता सुनिश्चित करने तथा संरक्षित ढंग से ट्रेन संचालन करने के निर्देश दिए।