जिला बैडमिन्टन संघ धौलपुर द्वारा जिला स्तरीय सीनियर पुरुष व महिला वर्ग में बैडमिन्टन ट्रायल का आयोजन शनिवार 29 नवंबर को सुबह 9 बजे से इंदिरा गांधी इनडोर बैडमिन्टन हॉल स्टेशन रोड धौलपुर में किया जाएगा। जिला बैडमिन्टन संघ के सचिव जाकिर हुसैन ने बताया कि जो भी खिलाडी ट्रायल में भाग लेना चाहते हैं, वे नामांकन कराकर ट्रायल में भाग ले सकते हैं। सीनियर खिलाडियों क