गुमला: 15 वर्षीय छात्रा ने दुपट्टे से फांसी लगाकर की आत्महत्या
Gumla, Gumla | Mar 10, 2026 सदर थाना क्षेत्र के सिमर ड़ीह आंजन निवासी 15 वर्षीय छात्रा संतोषी कुमारी ने सोमवार की अपराह्न घर में दुपट्टा के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। परिजन तत्काल उसे सदर अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टर ने जांच के उपरांत मृत घोषित कर दिया। घटना का समय छात्रा घर में अकेले थी। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से घर का दरवाजा तोड़कर फंदे से नीचे उतारा गया।