कांडा: पतौंजा गांव में आतंक का पर्याय बने गुलदार को पिंजरे में कैद किया गया, ग्रामीणों ने राहत की सांस ली
सानीउडयार क्षेत्र के पतौंजा गांव में वन विभाग को कामयाबी हाथ लगी है इस क्षेत्र में आंतक का पर्याय बने गुलदार को पिजड़े में कैद कर लिया गया हैं। धरमघर रेंजर दीप जोशी ने बताया कि वन विभाग की टीम लगातार इस क्षेत्र में मुस्तैदी से काम कर रही थी आखिरकार चार पांच दिनों की मेहनत के बाद आज सफलता मिली। हाल के दिनों में 60 वर्षीय महिला को किया था बुरी तरह से जख्मी।