पूसा: दक्षिणी हरपुर पंचायत के वार्ड 13 में नल जल योजना चार दिनों से बंद, भाकपा माले ने किया प्रदर्शन
समस्तीपुर जिले के पूसा प्रखंड के भाकपा माले के प्रखंड सचिव अमित कुमार के द्वारा मंगलवार 4:30 बजे के आसपास जानकारी दी गई कि दक्षिणी हरपुर पंचायत के वार्ड 13 में चार दिनों से नल जल योजना बंद है ।इसी को लेकर ग्रामीणों के साथ आज प्रदर्शन किया गया है।