द्वारका: विकासपुरी: केरला स्कूल में श्री नारायण गुरुदेव की 171वीं जयंती, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने की शिरकत
दिल्ली के विकासपुरी स्थित केरला पब्लिक स्कूल में 171 वे श्री नारायण गुरु जयंती का महोत्सव मनाया गया। जहां दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पहुंची और ज्योत प्रज्वलित किया। मुख्यमंत्री को बुके देकर मंच पर सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोगों को संबोधित किया और बताया श्री नारायण गुरुदेव की जयंती पर बहुत ही खुशी का अनुभव हो रहा है।