बुलंदशहर: नगर कोतवाली क्षेत्र और गुलावती थाना क्षेत्र में डीएम व एसएसपी ने कावड़ यात्रा मंदिर व कांवड़ मार्गों का किया निरीक्षण
आज जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार द्वारा कांवड यात्रा के दृष्टिगत थाना कोतवाली नगर व थाना गुलावठी क्षेत्रान्तर्गत मंदिर/कांवड मार्गो का भ्रमण/निरीक्षण कर सुरक्षा-व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।