समस्तीपुर के खानपुर थाना क्षेत्र के ताल गरहा पंचायत में विद्युत स्पर्शाधात से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान 35 वर्षीय ब्रह्मदेव पासवान के रूप में हुई है, जो ताल गरहा पंचायत के ही रहने वाले थे. स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार रविवार को मृतक ब्रह्मदेव पासवान बिजली के ट्रांसफार्मर के समीप खड़े होकर पेशाब कर रहे थे.