फारबिसगंज: जोगबनी की साक्षी कुमारी ने इंटरमीडिएट के विज्ञान,वाणिज्य और कला संकाय में लाई चौथा स्थान, परिजन सहित स्थानीय लोगों में ख
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से इंटरमीडिएट के विज्ञान,वाणिज्य और कला संकाय का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है।बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से घोषित परीक्षा परिणाम में वाणिज्य संकाय में भारत नेपाल सीमा पर अवस्थित जोगबनी इंद्रानगर वार्ड संख्या 9 की रहने वाली साक्षी कुमारी ने पूरे बिहार में चौथा स्थान लाकर जिले को गौरवान्वित करने का काम किया.