कोडरमा: मारवाड़ी युवा मंच प्रेरणा शाखा ने गोशाला में की गोसेवा, चार पंखे भी कराए उपलब्ध
सेवा, संवेदना और संस्कार की त्रिवेणी को साकार करते हुए मारवाड़ी युवा मंच झुमरी तिलैया की प्रेरणा शाखा द्वारा गौ सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत एक सराहनीय एवं प्रेरणादायी कार्य संपन्न हुआ। इस अवसर पर गोशाला में गौमाताओं के लिए बनाए जा रहे नए शेड के लिए चार पंखों उपलब्ध कराए गए, जिससे गर्मी के मौसम में गोवंश को राहत मिल सके।