तिलोई: सिंहपुर में मां शीतला धाम को ग्यारह सौ दीपों से जगमग किया गया
Tiloi, Amethi | Oct 19, 2025 रविवार शाम करीब 7 बजे सिंहपुर ब्लॉक के गौड़ा गांव स्थित मां शीतला देवी धाम में छोटी दीपावली पर मां शीतला देवी कार्यसमिति ने 1100 दीप जलाकर मंदिर प्रांगण को रोशन किया। दीपों की लौ से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा। आरती के बाद जयकारों के साथ प्रसाद वितरण किया गया। समिति अध्यक्ष रामदयाल ने बताया कि यह परंपरा कई वर्षों से चली आ रही है।