दौसा: योग दिवस के अवसर पर जिला प्रभारी मंत्री राज्य वर्धन सिंह राठौड़ ने योग और मतदान की दिलाई शपथ, पौधारोपण भी किया
Dausa, Dausa | Jun 21, 2025 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को प्रात करीब 8 बजे दोसा जिला प्रभारी मंत्री राज्य वर्धन सिंह राठौड़ ने गेटोलाव धाम पर योग करने आए समस्त जनसमुदाय को योग करने व मतदान करने की सामूहिक रूप से शपथ दिलाई गई। साथ ही प्रभारी मंत्री ने इस अवसर पर पौधारोपण भी किया व सरोवर में मछलियों को दान भी डाला। इस अवसर पर दौसा जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार भी मौजूद रहे।