दौसा: ग्राम पंचायत सिंडोली की नीमडिया की ढाणी में शुक्रवार को दो पागल कुत्तों ने बाड़े में बंधी गाय और बछड़ी पर किया हमला
Dausa, Dausa | Jun 20, 2025 ग्राम पंचायत सिंडोली की नीमडिया की ढाणी में शुक्रवार को दो पागल कुत्तों ने घर के पीछे बाड़े में बंधी गाय और बछड़ी पर हमला कर दिया। बछड़ी के मुंह सहित कई जगहों पर गंभीर चोटें आईं हैं। चीख सुनकर घरवाले बाहर दौड़े। चिल्लाकर कुत्तों को भगाया और बछड़ी को छुड़ाया। इन पागल कुत्तों ने पूरी ढाणी में हड़कंप मचा रखा है । बनवारी मीणा ने बताया कि बछड़ी बाड़े में बंधी थी।