बिक्रमगंज प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार सुबह 9 बजे से ही भैया दूज का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बहनों ने अपने भाइयों की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए विशेष पूजा-अर्चना की। पूजा के दौरान महिलाओं ने गोबर से प्रतीक के रूप में गोवर्धन भगवान की प्रतिमा बनाई और उसकी कुटाई की। यह मान्यता है कि इस दिन बहनें भाइयों को प्रतीकात्मक रूप से श्राप देती हैं।