पिथौरा: कौहा कूड़ा में घर के परछी में खड़ी बाइक पर आधी रात को अज्ञात तत्वों ने लगाई आग , बाइक जलकर हुआ खाक
ग्राम कौहाकूड़ा में विष्णु कुर्रे के घर की परछी में खड़ी बाइक को किसी अज्ञात तत्वों ने आधी रात को आग लगा दिया , जिससे बाइक बुरी तरह जलकर खाक हो गया है । घटना की सूचना मिलने के बाद 112 वाहन की टीम मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है । घटना आज अल सुबह करीब ढाई बजे की बताई गई है ।