पिथौरा: भोरिंग में संचालित एकलव्य आवासीय विद्यालय के विद्यार्थी बोर खराब होने के कारण पानी के लिए हो रहे हैं परेशान
भोरिंग में संचालित हो रहे एकलव्य आवासीय विद्यालय के विद्यार्थी बोर खराब होने के कारण विगत 15 दिनों से पानी के लिए नहर से पानी लाने के लिए मजबूर है , तथा निस्तार के लिए नहर से पानी लाकर निस्तार कार्य कर रहे हैं । विद्यार्थियों के पालकों ने पानी संकट को देखते हुए विभाग से पानी की समस्या के तत्काल समाधान करने की मांग की है ।