मेदिनीनगर (डालटनगंज): रोजी-रोजगार के लिए प्रत्येक प्रखंड मुख्यालय में स्कील डेवलपमेंट जरुरी: कुशवाहा विनोद सिन्हा
पांकी विधानसभा से संभावित प्रत्याशी एवं पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के करीबी रहे कुशवाहा विनोद सिन्हा ने सतबरवा प्रखंड अंतर्गत पड़ने वाली चार पंचायत के कई गांवों का दौरा शनिवार को किया। विनोद सिन्हा ने कहा कि क्षेत्र के लोगों में पलायन की स्थिति देखकर में काफी मर्माहत हैं। बेरोजगार नौजवानों के रोजी रोजगार के लिए स्किल डेवलपमेंट का कार्यक्रम किया जाएगा।