मथुरा: वृन्दावन में कहीं रात तो कहीं दिन में रही श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल के गूंजे जयकारे
वृंदावन में अर्धरात्रि के साथ मंगलवार को दिन में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। आधी को श्रीकृष्ण बलराम इस्कॉन मंदिर में कान्हा का जन्मोत्सव मनाया। दूध, दही,जड़ी बूटी एवं पंचामृत से प्रभु के श्रीविग्रहों का अभिषेक किया गया। वहीं मंगलवार को श्रीराधा रमन मंदिर सहित अन्य मंदिरों में दिन में जन्माष्टमी मनाई। भक्तों ने दर्शन कर लाभ कमाया।