शाजापुर जिला अस्पताल में ड्रेसिंग के लिए उपयोग होने वाली पट्टियों की कमी से मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। गुरुवार 11 बजे करीब ड्रेसिंग कराने आए एक मरीज को करीब एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा। परिजनों द्वारा नाराजगी जताने के बाद अस्पताल कर्मचारियों ने किसी तरह व्यवस्था कर पट्टी बदली। अस्पताल कर्मचारियों के अनुसार होली के बाद से पट्टियों की कमी बनी हुई है