बासोदा: बासौदा में बारिश से गर्मी से राहत, धान की फसल को फायदा
Basoda, Vidisha | Sep 15, 2025 बासौदा में सोमवार शाम करीब 5 बजे हुई लगभग आधे घंटे की बारिश ने लोगों को गर्मी से बड़ी राहत दी है। किसानों के लिए यह बारिश किसी वरदान से कम नहीं है, क्योंकि धान की फसलों में पानी की काफी आवश्यकता थी। किसानों का कहना है कि इस बारिश से उनकी धान की फसल को काफी फायदा हुआ है, जिससे उनकी मेहनत को सफलता मिलने की उम्मीद है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है,