बारा: बारा क्षेत्र के पहाड़ी इलाकों में शीतलहर का प्रकोप अभी भी जारी, अलाव के इर्द-गिर्द लोग, जन जीवन अस्त-व्यस्त
बारा तहसील क्षेत्र के पहाड़ी इलाकों में अभी भी शीतलहर का प्रकोप लगातार जारी है देखा जाए तो शाम होते ही घना कोहरा छा जाता है। आज रविवार शाम 8:30 के आसपास ग्राउंड रिपोर्ट की गई तो देखा गया कि पहाड़ी इलाकों में शीतलहर को देखते हुए लोग अलाव के इर्द-गिर्द बैठे हुए हैं। जहां समय से पहले काम पर गए लोग घरों में कैद हो जा रहे हैं, और शीतलहर का प्रकोप लगातार बढ़ रही।